Uturn Time
Breaking
New Delhi: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद Faridabad: फरीदाबाद में 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए बिजली विभाग के कर्मचारी Kurukshetra: हरियाणा और पंजाब के कैटरर्स एसोसिएशन की बैठक में कुरूक्षेत्र से पहुंचे पदाधिकारी,विभिन्न मुद्दों पर हुई बातचीत विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़े हादसे में आठ लोगों की मौत, कई घायल Hisar: गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय और सांस्कृतिक गौरव संस्थान के बीच समझौता, शोध व संस्कृति पर होगा फोकस Faridabad: फरीदाबाद में पानी के दुरुपयोग पर कार्रवाई, 48 लोगों को नोटिस जारी Jind: हत्या केस में बड़ी कामयाबी, जींद में चार आरोपी गिरफ्तार Sirsa: सिरसा में पानी की बर्बादी रोकने को लेकर अभियान तेज, अवैध कनेक्शन बंद Sirsa: दोपहिया वाहन चोरी मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी, गिरोह गिरफ्तार Panipat: नारायणा नहर में युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल Panipat: सांझा विरासत कार्यक्रम के तहत कवि दरबार सजाया Panipat: जाटल पॉलीटेक्निक में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
Logo
Uturn Time
सिरसा पुलिस की सफलता, चोर गिरोह से 8 दोपहिया वाहन बरामद
सिरसा (Narendra Singh Danu) : वाहन चोरी के मामलों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। डीएसपी सुखबीर सिंह ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी गौरव और जुगल किशोर के रूप में हुई है। इनके कब्जे से कुल आठ दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं, जिनमें पांच मोटरसाइकिल और तीन इलेक्ट्रिक स्कूटी शामिल हैं। मामला तब सामने आया जब सिरसा निवासी प्रमोद कुमार ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और गुप्त सूचना के जरिए दोनों आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सिरसा शहर के कोर्ट कॉलोनी, सांगवान चौक, नाथूसरी चोपटा क्षेत्र के गांव तरकांवाली और रानियां थाना क्षेत्र में कई वाहन चोरी की वारदातों को स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा, जबकि नाबालिग को ऑब्जर्वेशन होम, करनाल भेजा जाएगा। मामले की आगे जांच जारी है।