Uturn Time
Breaking
New Delhi: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद Faridabad: फरीदाबाद में 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए बिजली विभाग के कर्मचारी Kurukshetra: हरियाणा और पंजाब के कैटरर्स एसोसिएशन की बैठक में कुरूक्षेत्र से पहुंचे पदाधिकारी,विभिन्न मुद्दों पर हुई बातचीत विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़े हादसे में आठ लोगों की मौत, कई घायल Hisar: गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय और सांस्कृतिक गौरव संस्थान के बीच समझौता, शोध व संस्कृति पर होगा फोकस Faridabad: फरीदाबाद में पानी के दुरुपयोग पर कार्रवाई, 48 लोगों को नोटिस जारी Jind: हत्या केस में बड़ी कामयाबी, जींद में चार आरोपी गिरफ्तार Sirsa: सिरसा में पानी की बर्बादी रोकने को लेकर अभियान तेज, अवैध कनेक्शन बंद Sirsa: दोपहिया वाहन चोरी मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी, गिरोह गिरफ्तार Panipat: नारायणा नहर में युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल Panipat: सांझा विरासत कार्यक्रम के तहत कवि दरबार सजाया Panipat: जाटल पॉलीटेक्निक में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
Logo
Uturn Time
अमृतसर में आकस्मिक फायरिंग से पुलिस विभाग में हलचल
अमृतसर (Narendra Singh Danu) : पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कार्यालय की असलहा शाखा में सोमवार को हथियार जांच के दौरान आकस्मिक फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे एक व्यक्ति अपने लाइसेंसी हथियार की जांच के लिए कार्यालय पहुंचा था। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) नारायण दास पिस्तौल की जांच कर रहे थे, तभी अचानक .30 बोर की पिस्तौल से गोली चल गई और वह घायल हो गए। घटना के बाद कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल एएसआई को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूत्रों के मुताबिक, असलहा शाखा में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिससे हथियारों की जांच के दौरान सुरक्षा मानकों और प्रक्रियाओं पर सवाल उठने लगे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फायरिंग पूरी तरह दुर्घटनावश हुई या जांच के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई। फिलहाल पुलिस ने विस्तृत बयान जारी नहीं किया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।