Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
सीसीटीवी में कैद हुए चोर, पुलिस पर लापरवाही के आरोप डेराबस्सी 16 Jan : शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बरवाड़ा रोड स्थित प्रीत नगर गली नंबर दो का है, जहां बीती रात चोरों ने गटर के लोहे के ढक्कन उठाकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके बावजूद अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, रात के समय दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और कुछ ही मिनटों में गटर का लोहे का ढक्कन उठाकर ले गए। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो सड़क पर खुला गटर देखकर दहशत में आ गए। लोगों का कहना है कि खुले गटर से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, खासकर बच्चे और बुजुर्ग इसकी चपेट में आ सकते हैं। यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी डेराबस्सी के विभिन्न इलाकों—बरवाड़ा रोड, ढकोली रोड, गुलमोहर कॉलोनी और बलटाना क्षेत्र—में गटर के लोहे के ढक्कन चोरी होने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतें देने के बावजूद न तो प्रशासन किसी गिरोह को पकड़ पाया है और न ही स्थायी समाधान निकाल पाया है। चोरी की लगातार घटनाओं के कारण अब डेराबस्सी नगर कौंसिल भी असमंजस में है। सूत्रों के अनुसार, ढक्कन चोरी होने के डर से कई जगहों पर नगर कौंसिल लोहे के ढक्कन लगाने से बच रही है, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। कई इलाकों में गटर खुले पड़े हैं, जो दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने के बावजूद आरोपी अब तक पकड़े नहीं गए हैं। इससे चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे और नगर कौंसिल लोहे के बजाय मजबूत कंक्रीट या फाइबर के ढक्कन लगाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। कोटस “सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद अगर चोर नहीं पकड़े जा रहे, तो यह पुलिस की लापरवाही है। खुले गटर से कभी भी किसी की जान जा सकती है।” — रमेश कुमार, स्थानीय निवासी