लुधियाना/यूटर्न/6 जून। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर वैष्णो देवी जा रही ट्रेन में हादसा हो गया। ट्रेन के स्लीपर कोच का टॉयलेट अचानक धमाके जैसी आवाज के साथ टूट गया। जिसके बाद उक्त बाथरुम वाला हिस्सा दो हिस्सों में बंट गया। यह कोच अपने साथ वाले डिब्बे से अलग हो गया। धमाके जैसी आवाज सुनते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। वह डिब्बे से बाहर आ गए। खुशकिस्मती की बात ये रही कि जिस वक्त हादसा हुआ, ट्रेन लुधियाना से चली ही थी। अगर हाईस्पीड के दौरान यह हादसा होता तो यात्रियों की जान को खतरा हो सकता है। न्यू दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल नाम की यह ट्रेन शनिवार तड़के ढाई बजे के बाद नई दिल्ली से वैष्णो देवी के लिए रवाना हुई। सुबह 8.47 बजे पर यह लुधियाना स्टेशन पर पहुंची। 1200 यात्रियों से भरी इस ट्रेन में लुधियाना स्टेशन पर हादसा हो गया।
---