Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
भूजल स्तर सुधारने की पहल, दिल्ली में वर्षा जल संचयन के लिए सरकार देगी वित्तीय मदद
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : दिल्ली सरकार ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने घोषणा की है कि राजधानी में वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सरकार की योजना के तहत रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने वाले नागरिकों को 50 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके अलावा ऐसे उपभोक्ताओं को पानी के बिल में 10 प्रतिशत तक की छूट भी प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि Delhi Jal Board द्वारा तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पहल से जुड़ सकें। साथ ही 100 वर्ग मीटर या उससे बड़े भवनों में वर्षा जल संचयन प्रणाली को अनिवार्य बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। सरकार राजधानी के 75 सीएम श्री स्कूलों में बड़े पैमाने पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने की तैयारी कर रही है। इस पहल के जरिए करीब 50 करोड़ लीटर वर्षा जल संचय करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 2500 वर्ग फुट की छत से दो लाख लीटर तक वर्षा जल का संचयन किया जा सकता है। इस अभियान का उद्देश्य भूजल स्तर में सुधार, जल संसाधनों का संरक्षण और भविष्य के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे जल संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि एक जल-सुरक्षित दिल्ली का निर्माण किया जा सके।