Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पुलिस की मेहनत रंग लाई, हिसार में 10 मोबाइल फोन उनके मालिकों को मिले
हिसार: जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों तक पहुंचाने में सफलता हासिल की है। जून माह के पहले सप्ताह के दौरान प्राप्त मोबाइल गुमशुदगी की 10 शिकायतों का समाधान करते हुए पुलिस ने लाखों रुपये मूल्य के 10 मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में मोबाइल फोन के असली मालिकों को बुलाकर उन्हें उनके फोन सौंपे। लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जाहिर की और पुलिस व साइबर सुरक्षा शाखा का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर सुरक्षा शाखा को प्रतिदिन मोबाइल गुम होने से संबंधित शिकायतें प्राप्त होती हैं, जिन पर गंभीरता और तत्परता से कार्रवाई की जाती है। आधुनिक तकनीक और साइबर ट्रैकिंग की मदद से मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि साइबर सुरक्षा शाखा प्रभारी पीएसआई अमित कुमार के नेतृत्व में मुख्य सिपाही मुकेश सहारण तथा सिपाही कुलदीप, अजय और गोविंद की टीम ने कड़ी मेहनत और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए इन मोबाइल फोन की बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मोबाइल प्राप्त करने वालों में सरसाना निवासी कर्मबीर, डोभी निवासी हरिओम, गोविंद नगर निवासी चरणजीत, रामपुरा मोहल्ला निवासी हितेष, नगंथला निवासी सुभाष चन्द्र, अग्रोहा निवासी अजमेर, साकेत कॉलोनी निवासी विनोद कुमार और अमन नगर निवासी सागर सहित अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि हिसार पुलिस आमजन की सुरक्षा, सहायता और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसी कार्रवाइयों से आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा।