Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
जिला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र में पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण और जागरूकता गतिविधियां हुईं
हुशियारपुर (दलजीत अजनोहा) : सिविल सर्जन हुशियारपुर डॉक्टर मनदीप कमल जी के निर्देशों में ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डिप्टी मेडिकल कमिशनर डॉ. स्वाति शीमार तथा मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर डॉ. जसलीन कौर संधू की मौजूदगी में पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर मैनेजर निशा रानी, काउन्सलर प्रशांत आदि, काउन्सलर संदीप कुमारी, काउन्सलर पूजा रानी, स्टाफ नर्स रजत भारद्वाज, राजविंदर कौर, अमनदीप तिवाड़ी, मनदीप सिंह, डॉ. शिप्रा (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) आदि उपस्थित थे। इस मौके पर डॉ. स्वाति शीमार, डिप्टी मेडिकल कमिशनर ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के महत्व को समझने और इसकी रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारियाँ निभाने की प्रेरणा देता है। साफ हवा, शुद्ध पानी, हरे-भरे पेड़ और स्वस्थ पर्यावरण हमारे जीवन की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि आइए इस मौके पर यह संकल्प लें कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे, प्लास्टिक के उपयोग को घटाएंगे, पानी और ऊर्जा की बचत करेंगे और अपने आसपास को स्वच्छ और सुरक्षित रखेंगे। छोटे-छोटे प्रयास भी पर्यावरण की रक्षा में बड़ा योगदान दे सकते हैं। हरा-भरा पर्यावरण ही सुखी और सुरक्षित भविष्य की नींव है। मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. जसलीन कौर ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम के अनुसार संदेश है — "Climate Action – For Climate, For Our Future" (जलवायु कार्रवाई – जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए)। यह हमें जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने और प्राकृतिक संसाधनों की देखभाल के लिए साझे प्रयास करने का आह्वान करती है। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी हमारी साझा विरासत है। आइए हम पेड़ लगाने, पानी की संरक्षण करने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें। जलवायु परिवर्तन की चुनौती का समाधान केवल सरकारों से नहीं, बल्कि हर नागरिक के छोटे-छोटे प्रयासों से संभव है। हमारे आज के हर हरित कदम आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और सुंदर भविष्य की नींव बनेगा।