Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
दमकल विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा ज़ीरकपुर 15 Jan : वीरवार सुबह करीब 10:45 बजे नंगला रोड स्थित माया गार्डन सोसाइटी में आग लगने की गंभीर घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार सोसाइटी के टावर जी-4 से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आग लगने की पुष्टि हुई। धुआं देखते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और फ्लैटों में रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए। आग की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग की चपेट में आने से टावर में बिछी बिजली की तारें पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जिससे कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। दमकल विभाग की तत्परता और समय रहते कार्रवाई के चलते आग को अन्य फ्लैटों तक फैलने से रोक लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई व्यक्ति घायल हुआ। घटना के बाद प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और एहतियातन टावर की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कोटस राजीव शर्मा, फायर ऑफिसर, ज़ीरकपुर “वीरवार सुबह 10:45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेजा गया और करीब आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है।”