Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अफगान नागरिक और दो नाबालिगों सहित छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.035 किलोग्राम हेरोइन, पांच आधुनिक पिस्तौल और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाज़ मोहम्मद (62), जो अफगानिस्तान का नागरिक है और पहले हरियाणा के सोनीपत में रह रहा था तथा हाल ही में नई दिल्ली के लाजपत नगर में रहने लगा था; नवांशहर की गुरु अंगद देव कॉलोनी निवासी अंकुश बर्थवाल (33); जालंधर के गांव भट्टियां निवासी देश राज उर्फ विक्की (32); तथा लोपोके के गांव रणिया निवासी राजनदीप सिंह उर्फ राजा (26), जो वर्तमान में अमृतसर के सन्नी एन्क्लेव में रह रहा है, के रूप में हुई है। इसके अलावा गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए बाज़ मोहम्मद, अंकुश बर्थवाल और देश राज उर्फ विक्की आदतन अपराधी हैं और उनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। बरामद किए गए हथियारों में तीन 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल (ऑस्ट्रिया निर्मित), एक .30 बोर जिगाना पिस्तौल, एक .30 बोर पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस शामिल हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अपने विदेशी साथियों के साथ मिलकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से स्थापित संपर्कों के जरिए अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त करते थे और फिर अपने विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर उन्हें आगे सप्लाई करते थे। उन्होंने कहा कि यह नेटवर्क माझा और दोआबा क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम कर रहा था। डीजीपी ने कहा कि नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान करने तथा और अधिक जानकारी जुटाने के लिए मामले की आगे और पीछे की कड़ियों की जांच की जा रही है। कार्रवाई के संबंध में जानकारी साझा करते हुए अमृतसर के पुलिस आयुक्त (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक चरण में पुलिस टीमों ने दो नाबालिगों को एक ग्लॉक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया था। उनके खुलासों के आधार पर 500 ग्राम हेरोइन और एक अन्य पिस्तौल भी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीमों ने बाज़ मोहम्मद, अंकुश बर्थवाल और देश राज उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से तीन पिस्तौल, 535 ग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। आगे की पूछताछ के दौरान उनके एक अन्य साथी राजनदीप सिंह उर्फ राजा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि जांच में पता चला है कि आरोपी अंकुश बर्थवाल हाल ही में युगांडा से भारत लौटा था, जहां वह नौकरी कर रहा था। विदेश में उसके एक सहकर्मी ने उसकी मुलाकात बाज़ मोहम्मद से करवाई थी। भारत लौटने के बाद अंकुश ने बाज़ मोहम्मद के साथ मिलकर नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी एवं सप्लाई का काम शुरू कर दिया। इस संबंध में अमृतसर के छावनी थाना में शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) की धारा 25 (6,7,8) तथा एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21-सी और 29 के तहत एफआईआर संख्या 91 दिनांक 24-05-2026 दर्ज की गई है। -----