Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
पंजाब पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, आरडीएक्स आधारित आईईडी बरामद कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
चंडीगढ़: स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए विदेशी आतंकवादी हैंडलर से जुड़े दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 2.5 किलोग्राम RDX से तैयार इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद की गई है, जो विस्फोट के लिए पूरी तरह तैयार थी। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर के गुज्जरपुरा निवासी मनी सिंह (32) और गिल्लवाली गेट निवासी अभिषेक कुमार (28) के रूप में हुई है। डीजीपी के अनुसार, यह IED सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने के लिए तैयार की गई थी। समय रहते कार्रवाई कर एसएएस नगर (मोहाली) क्षेत्र में बड़े हमले की साजिश को विफल कर दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) काउंटर इंटेलिजेंस अशिष चौधरी ने जानकारी दी कि दोनों आरोपी बस के जरिए अमृतसर से मोहाली पहुंचे थे। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने उन्हें वाईपीएस चौक के पास एक पार्क के निकट से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान बरामद IED को तुरंत बम निरोधक दस्ते की मदद से निष्क्रिय किया गया, जिससे संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी मनी सिंह हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए एक विदेशी हैंडलर के संपर्क में आया था। बाद में उसने अपने रिश्तेदार अभिषेक कुमार को भी उससे जोड़ा। आर्थिक तंगी के चलते दोनों ने पैसे के लालच में हैंडलर के लिए काम करने की सहमति दे दी। पुलिस के अनुसार, पूरे आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इससे जुड़े अन्य हैंडलरों व सहयोगियों की पहचान के लिए जांच जारी है।