Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
भाजपा में शामिल हुए अकाली दिग्गज Harjeet Singh Matharoo, संगठन को मिला नया बल
होशियारपुर ( दलजीत अज्नोहा) : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा कहा गया है कि नगर निगम चुनावों से पूर्व दूसरे दलों से भरी संख्या में लोग भाजपा की लोक हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा की पिछला इतिहास देखा जाए तो स्पष्ट होता ही कि शहर में 100 फीसदी लोगो के घरो तक सीवरेज व पीने का पानी पहुंचाने के अतिरिक्त बड़े -बड़े प्रोजैक्ट जैसे कि नए बस अड्डे का निर्माण ,मिनी सेक्रेटेरिएट ,नगर निगम ,नारा व परिपारिया डैम आदि भाजपा की सरकार के समय होशियारपुर को मिले है। वह भाजपा के नगर निगम के चलते ही शहर में गलियों ,सड़को पीने के पानी , सफाई ,स्ट्रीट लाइट आदि के कार्यो में बेमिसाल प्रगति हुई थी । उन्होंने कहा कि लोग विकास की राजनीति पसंद करते है। जबकि आज कल पंजाब को चुटकुले सुनाने वाली तथा गप्पे हाकने वाली सरकार मिली है। जिसका काम सिर्फ इश्तेहारों में ही हो रहा है। इसी स्थिति के चलते शरोमणि अकाली दल के दिग्गज नेता पूर्व पिछड़ी श्रेणी जिला अध्यक्ष व दोआबा के इंचार्ज हरजीत सिंह मठारू ने भी पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ,श्री निपुन शर्मा ,मीनू सेठी ,संजू अरोड़ा हरमनजीत सिंह वालिया ,नीलम राणा , अशोक कुमार पूर्व पार्षद ,महिंदर पाल धीमान ,रविंदर सिंह चड्डा आदि भाजपा नेताओं की उपस्थिति में अकाली दल छोड़ कर भाजपा को अपनाया। सरदार मठारू ने कहा की मैं भाजपा तथा श्री नरेदर मोदी के कामो से प्रभावित होकर पंजाब के भले के लिए भाजपा में शमिल हुआ हूँ। भाजपा नेताओं ने भी उन्हें विश्वास दिलाया की भाजपा के परिवार में शामिल होने पर श्री मठारू को हर प्रकार का मान सम्मान मिलेगा तथा उनके द्वारा अर्जित की गई राजनीतिक व समाजिक लोकप्रियता से भाजपा को और बल मिलेगा।