Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक प्राइवेट व्यक्ति सरबजीत सिंह उर्फ बिट्टू निवासी हैबोवाल कलां, लुधियाना को 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को न्यू बाबा दीप सिंह नगर, लुधियाना के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता के पिता ने साहनेवाल निवासी कुलदीप कुमार से साइकिल मार्केट में 60 वर्ग गज का प्लॉट खरीदने के लिए एक समझौता किया था और उन्होंने उस जगह का कब्जा भी ले लिया था। वर्ष 2020 में उसे पता चला कि शिकायतकर्ता के मामा के पुत्र गुरजीत सिंह उर्फ रिंपी ने कुलवंत सिंह नामक व्यक्ति से उक्त जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करवा ली थी। इस रजिस्ट्री में दर्ज खसरा नंबर साइकिल मार्केट, लुधियाना का नहीं बल्कि चंदन नगर, लुधियाना का था। कुलवंत सिंह की तलाश करने पर उसने शिकायतकर्ता को बताया कि उसने साइकिल मार्केट में कोई दुकान गुरजीत सिंह उर्फ रिंपी को नहीं बेची है। कुलवंत सिंह ने यह भी बताया कि उसका एक परिचित व्यक्ति सरबजीत सिंह उर्फ बिट्टू है, जो रायकोट तहसील कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता उक्त जमीन अपने नाम पर रजिस्टर्ड करवाना चाहता था। इस संबंध में उसने बिट्टू से संपर्क किया, जिस पर बिट्टू ने कहा कि उसकी अधिकारियों के साथ अच्छी जान-पहचान है और वह उनसे बात करके पीरूबंदा साइकिल मार्ट, मुरादपुरा में रजिस्ट्री करवा देगा। इसके लिए उसने 3,50,000 रुपये की मांग की, जिसमें से 25,000 रुपये अग्रिम और पहली किस्त के रूप में 5000 रुपये रिश्वत की मांग की गई। रिश्वत देने से इनकार करते हुए शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज, लुधियाना से संपर्क किया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी सरबजीत सिंह को शिकायतकर्ता से 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना, लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।