Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
26 नए आयुर्वेदिक औषधालयों से लोगों को मिलेगा लाभ
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य में आयुष स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए छह जिलों में 26 नए सरकारी आयुर्वेदिक औषधालय बनाने का फैसला किया है। इन परियोजनाओं पर करीब 15.70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी। स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि यह पहल राज्य के आयुष इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। परियोजना के तहत यमुनानगर में सबसे अधिक 10 औषधालय बनाए जाएंगे, जबकि महेंद्रगढ़ में 6, रेवाड़ी में 5, कुरुक्षेत्र में 3, करनाल और गुरुग्राम में एक-एक औषधालय स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक औषधालय के निर्माण पर औसतन 58 से 64 लाख रुपये तक की लागत आएगी। विभाग के अनुसार सभी परियोजनाओं के लागत अनुमान विकास एवं पंचायत विभाग से स्वीकृत हो चुके हैं और निर्माण कार्य पंचायती राज विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। सरकार का मानना है कि इन औषधालयों के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं सुलभ होंगी और लोगों को पारंपरिक इलाज का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।