हेल्थ सेक्टर में बड़ी पहल, लुधियाना में हर्निया का पहला डेडिकेटेड सेंटर
लुधियाना: शहर के सिविल लाइंस स्थित बावा हॉस्पिटल में आज दि हर्निया इंस्टीट्यूट का औपचारिक शुभारंभ किया गया है। यह उत्तर भारत का पहला ऐसा विशेष संस्थान है, जो पूरी तरह हर्निया और एब्डोमिनल वॉल रिकंस्ट्रक्शन (पेट की दीवार के पुनर्निर्माण) के उपचार के लिए समर्पित है।
संस्थान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित विशेषज्ञ सर्जनों की टीम बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी आयु और वर्ग के मरीजों के लिए हर्निया के आधुनिक उपचार उपलब्ध कराएगी। यहां इंगुइनल, वेंट्रल, इंसिज़नल, अम्बिलिकल, हाइटल, फेमोरल, रिकरेंट, कॉम्प्लेक्स, पीडियाट्रिक और स्पोर्ट्स हर्निया सहित जटिल एब्डोमिनल वॉल रिकंस्ट्रक्शन का उपचार किया जाएगा। संस्थान के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. अश्विंद बावा ने कहा कि भारत में हर्निया सबसे आम सर्जिकल बीमारियों में से एक है, लेकिन अब तक ऐसा कोई केंद्र नहीं था जो पूरी तरह इसी रोग के उपचार पर केंद्रित हो।
उन्होंने कहा कि यहां मरीजों की दीर्घकालिक निगरानी, उपचार के परिणामों का रिकॉर्ड और सर्जरी से पहले सभी खर्चों की लिखित जानकारी प्रदान की जाएगी। डॉ. अश्विंद बावा में दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच), लुधियाना में सर्जरी विभाग के पूर्व प्रोफेसर एवं यूनिट हेड रह चुके हैं।