Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान DHBVN पोर्टल से
हिसार: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने उपभोक्ताओं को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं देने के लिए अपने कंप्लेंट हैंडलिंग सिस्टम को पूरी तरह आधुनिक बना दिया है। अब बिजली से जुड़ी शिकायतों और सेवाओं के लिए एक केंद्रीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है, जो एआई तकनीक से लैस है। निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार तैयार इस यूनिफाइड कंज्यूमर कंप्लेंट एंड सर्विस पोर्टल के जरिए उपभोक्ता बिजली आपूर्ति, बिलिंग, मीटरिंग और शिकायत निवारण से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही मंच पर प्राप्त कर सकेंगे। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ता ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ उसकी स्थिति भी ट्रैक कर सकेंगे। इसके अलावा बिजली बिल से जुड़ी सेवाएं और अन्य अनुरोध भी अब घर बैठे आसानी से किए जा सकेंगे। डीएचबीवीएन ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ओम्नी-चैनल सिस्टम भी विकसित किया है। उपभोक्ता 1912 और 1800-180-4334 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं, वहीं 8813999708 नंबर पर व्हाट्सएप चैटबॉट के जरिए भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। बिजली कटौती की स्थिति में 7669875768 पर मिस्ड कॉल देने से शिकायत स्वतः दर्ज हो जाएगी। इसके साथ ही डीएचबीवीएन का मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से उपभोक्ता शिकायत दर्ज करने, उसकी स्थिति जानने और अन्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। निगम का कहना है कि इस नई डिजिटल प्रणाली से शिकायतों का तेजी से समाधान होगा और सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही अधिकारियों को भी शिकायतों की बेहतर निगरानी और विश्लेषण में मदद मिलेगी। डीएचबीवीएन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इन डिजिटल सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें और बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही सहारा लें।