Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
रेलवे एलीवेटेड ट्रेक का निर्माण जल्द होगा पूरा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने निर्माणाधीन रेलवे एलिवेटेड ट्रैक प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण, पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए होंगी उच्च स्तरीय सुविधाएं, वेटिंग रूम, शौचालय के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि गीता स्थली एवं विश्व विख्यात पर्यटन स्थल कुरुक्षेत्र के नागरिकों को सरकार ने रेलवे एलीवेटेड ट्रैक और अब बाईपास जैसे बड़े प्रोजेक्ट की सौगात दी है। इस रेलवे एलीवेटेड ट्रेक का निर्माण कार्य आगामी कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा। इस निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस रेलवे एलीवेटेड ट्रेक पर छोटे रेलवे स्टेशन पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए तमाम उच्च स्तरीय सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रयास सरकार द्वारा किया गया है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बुधवार को छोटे रेलवे स्टेशन थानेसर पर निर्माणाधीन रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इससे पहले उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने थानेसर रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन ट्रेक, छोटे रेलवे स्टेशन पर बनाए गए प्रतीक्षा कक्ष, शौचालय, बिजली की व्यवस्था, यात्रियों के आने-जाने के मार्गों, स्टेशन पर ट्रैफिक व्यवस्था के साथ-साथ पर्यटकों के हिसाब से अन्य तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने रेलवे विभाग व स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों को विशेष तौर पर गाड़ी के आने और जाने के समय भीड़ होने की संभावना को देखते हुए मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था से संबंधित इंतजामों को चैक करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि निर्माणाधीन ट्रैक का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान विभागीय अधिकारियों और रेलवे विभाग की तरफ से एक संयुक्त टीम ने तमाम व्यवस्थाओं का आकलन किया। इस प्रोजेक्ट को आगामी कुछ दिनों में शुरू करने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से ही कुरुक्षेत्र के नागरिकों को रेलवे एलीवेटेड ट्रेक और अब बाईपास जैसे बड़े प्रोजेक्ट की सौगात मिली है। ये दोनों प्रोजेक्ट कुरुक्षेत्र के लिए वरदान साबित होंगे। इस ट्रेक के प्रोजेक्ट के पूरा होने पर कुरुक्षेत्र के नागरिकों को पांच रेलवे फाटकों से निजात मिलेगी, वहीं श्रद्धालुओं और पर्यटकों को थानेसर रेलवे स्टेशन पर उच्च स्तरीय सुविधाएं भी मिल पाएंगी। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि रेलवे ट्रैक का कार्य अंतिम चरण में है। इस प्रोजेक्ट के उद्घाटन के लिए जल्द ही समय तय किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार द्वारा रेलवे स्टेशन से भद्रकाली मंदिर तक सीधा कॉरिडोर बनाने की परियोजना पर भी काम किया जा रहा है। इस कॉरिडोर के माध्यम से रेलवे स्टेशन को सीधा भद्रकाली मंदिर के साथ जोड़ा जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से अब कुरुक्षेत्र बाईपास के प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू किया जाएगा। इस बाईपास के बनने से शहर में हैवी ट्रैफिक के आवागमन से निजात मिलेगी और ट्रैफिक जाम, दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। इस मौके पर एसडीएम अमन कुमार, केडीबी सीईओ पंकज सेतिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।