Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
जनता को बेहतर सड़क सुविधा का तोहफा, विधायक Ghanshyam Dass Arora ने परियोजना शुरू की
यमुनानगर: यमुनानगर के विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने वार्ड नंबर-12 स्थित बाढीमाजरा क्षेत्र में 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाली मेन रोड के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा किए जाने वाले इस विकास कार्य से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा और लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी समस्या का समाधान होगा। इस अवसर पर विधायक अरोड़ा ने कहा कि क्षेत्र के निवासी काफी समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे, जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर कार्य कर रही है तथा प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। विधायक ने कहा कि उनका उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाकर लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से विकास कार्यों में सहयोग देने की अपील भी की। अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है और विकास के नए आयाम स्थापित कर हरियाणा को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।