Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
एटीएम तोड़ने पहुंचे बदमाशों को लगी आग, मौके पर ही दबोचे गए, सरगना पर 21 मामले दर्ज
लुधियाना: लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने पंजाब के अलग-अलग जिलों में आतंक का पर्याय बन चुके एक हाईटेक अंतर-जिला एटीएम ब्रेकिंग गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के 2 मुख्य गुर्गों को भारी मात्रा में हथियारों और आधुनिक कटर उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमृतसर के जसमिंदर सिंह उर्फ जस्स और दीपक कुमार उर्फ दीपू बिहारी के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि यह गैंग दिन में रेकी करता था और रात के अंधेरे में गैस कटर की मदद से चंद मिनटों में एटीएम मशीन के नोटों वाले वॉल्ट को काटकर कैश चोरी कर लेते थे। चोरी के समय आग लगने पर फंसे सीपी स्वपन शर्मा ने बताया कि 19 मई की रात को गैंग ने नूरवाला रोड, शिवपुरी चौक के पास एक एटीएम को निशाना बनाया था। आरोपी जब गैस कटर से एटीएम मशीन को काट रहे थे, तभी अचानक वहां बिजली का शॉर्ट-सर्किट हो गया और मशीन में आग लग गई। आग भड़कते देख आरोपी घबरा गए और वहां से भागने लगे। इसी दौरान गश्त कर रही पीसीआर की टीम ने जब इन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से पुलिस पार्टी पर सीधे गोलियां चला दीं। पुलिस ने किसी तरह खुद को बचाया, जिसके बाद थाना बस्ती जोधेवाल में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हाईटेक टूल्स के साथ करते थे वारदातें पुलिस ने आरोपियों के पास से बैंक डकैती में इस्तेमाल होने वाला पूरा सेटअप बरामद किया है 1 पिस्टल और 2 कारतूस,1 इंडस्ट्रियल गैस कटर सेट और गैस सिलेंडर,1 पोर्टेबल कटिंग मशीन,1 मारुति सुजुकी अर्टिगा कार बरामद की है। आरोपी दीपक कुमार उर्फ दीपू गैंग का मुख्य शूटर और शातिर अपराधी है। उस पर अमृतसर और बठिंडा में 21 संगीन मामले दर्ज हैं। जसमिंदर सिंह उर्फ जस्स पर पहले कोई केस दर्ज नहीं था, लेकिन इस गैंग में शामिल होकर यह रेकी और लॉजिस्टिक्स का काम संभाल रहा था।