योग को बढ़ावा देने के लिए खंड स्तर पर खेल स्पर्धा का आयोजन, युवाओं की भागीदारी रही खास
यमुुुनानगर: महानिदेशक आयुष विभाग हरियाणा एवं चेयरमैन हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रजनीश के नेतृत्व में आयुष विभाग व खेलकूद विभाग के जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता के सहयोग से 2 जून को जगाधरी, व्यासपुर, छछरौली, रादौर, सढौरा, प्रतापनगर, सरस्वती नगर खंडों मे खंड स्तरीय योग खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें 10 से 18 व 18 से 58 आयु वर्ग के प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रजनीश ने बताया की प्रत्येक आयु वर्ग के लिये निर्धारित किये गए योगासनों के आधार पर स्पोट्र्स कोच, आयुष योग सहायको, योगा इंस्ट्रक्टर के द्वारा खण्ड स्तरीय महिला पुरुष विजेताओं की घोषणा की गई। खंड स्तरीय विजेता 9 जून 2026 को जिलास्तरीय योग खेल स्पर्धा मे भाग लेंगे। उन्होंने कहा की कल स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 3 जून 2026 सभी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो मे आयुष योग सहायको द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया जाएगा।