Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
सेक्टर-17 में गंदगी पर एक्शन मोड में निगम, Yamunanagar आयुक्त का औचक निरीक्षण
यमुनानगर: नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने मंगलवार को सेक्टर-17 का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और ग्रीन बेल्ट का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान सेक्टर-17 की मुख्य मार्केट की बैक लाइन स्थित ग्रीन बेल्ट के पास कई स्थानों पर निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट (सीएंडडी वेस्ट) पड़ा मिला। सार्वजनिक स्थान पर मलबा देख निगम आयुक्त ने नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद हुडा अधिकारियों को इसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा आयुक्त ने सेक्टर-17 स्थित स्ट्रीट वेंडिंग जोन का भी निरीक्षण किया। यहां भी वेंडिंग जोन के आसपास पड़े सीएंडडी वेस्ट को जल्द साफ कराने के आदेश दिए गए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर निर्माण सामग्री और मलबा पड़े रहने से न केवल शहर की सुंदरता प्रभावित होती है, बल्कि आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। महाबीर प्रसाद ने अधिकारियों को नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना प्रशासन और नागरिकों दोनों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से भी सार्वजनिक स्थानों पर कचरा और मलबा न फेंकने की अपील की। *फोटो कैप्शन:* सेक्टर-17 में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद।