ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Panipat: न्याय का अधिकार हर नागरिक तक पहुंचाना हमारा संकल्प: वाणी गोपाल शर्मा , चेयरपर्सन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
मेगा लीगल सर्विसेज कैंप बना जनसेवा का महाकुंभ, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) द्वारा जिला न्यायालय परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में मंगलवार को मेगा लीगल सर्विसेज कैंप का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं डीएलएसए चेयरपर्सन वाणी गोपाल शर्मा ने की। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं डीएलएसए चेयरपर्सन वाणी गोपाल शर्मा ने कहा कि न्याय केवल अदालतों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। कोई भी नागरिक आर्थिक, सामाजिक या अन्य किसी कारण से न्याय से वंचित न रहे, यही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य है। इस तरह के मेगा लीगल सर्विसेज कैंप इसी सोच का परिणाम हैं, जहां लोगों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाए बिना एक ही स्थान पर कानूनी सहायता और सरकारी सेवाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि एक जागरूक नागरिक ही अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है। इसलिए कानूनी जागरूकता अभियान और जनहित कार्यक्रम समाज को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने लोगों से नि:शुल्क कानूनी सहायता योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान चेयरपर्सन वाणी गोपाल शर्मा ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी और स्टॉलों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों से विभागीय योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल आमजन के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जहां सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं डीएलएसए चेयरपर्सन ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए, तभी आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विशेष आकर्षण बटोरा। नाटक के माध्यम से ‘बेटा-बेटी एक समान’ का सशक्त संदेश दिया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे आयोजन को जीवंत और प्रेरणादायक बना दिया तथा सामाजिक जागरूकता के संदेशों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाया। प्रदर्शनी में स्वास्थ्य, नशा मुक्ति और पशु स्वास्थ्य पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सामान्य अस्पताल के डॉ. ललित वर्मा ने सिगरेट, तंबाकू उत्पादों और नशे के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों से नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया। रेडक्रॉस सोसायटी की प्रोजेक्ट अधिकारी सुदेश ने एचआईवी जागरूकता, बचाव एवं देखभाल संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने एचआईवी के बचाव और सावधानियों से भी अवगत कराया। पशुपालन विभाग के डॉ. अशोक लोहान ने पशुओं में फैलने वाली विभिन्न बीमारियों, उनके लक्षणों तथा विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही उपचार एवं रोकथाम सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर संदीप सिंह (अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश), हिमांशु (एडीजे), मिस यासमीन (अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी), डीईओ राकेश बूरा सहित अनेक न्यायिक अधिकारी, विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मेगा लीगल सर्विसेज कैंप ने न केवल लोगों को कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की, बल्कि सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति और जनसेवा के संदेशों को भी प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। इस मौके पर संदीप सिंह, माननीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) हिमांशु शर्मा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे)सुश्री याचना, माननीय सिविल जज (वरिष्ठ श्रेणी), सीजे (सीनियर डिवीजन) सीजेएम वर्षा शर्मा, डीईओ राकेश बूरा के अलावा विभिन्न विभागों से अधिकारी मौजूद.