Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
श्रमिक हितों को लेकर CITU सक्रिय, मिड डे मील यूनियन संग लंबित मांगों पर चर्चा
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : मजदूर संगठन सीटू जिला कार्यालय गीता कॉलोनी जीटी रोड पानीपत में 5 जून 2026 को मिड डे मील वर्कर्स यूनियन संबंधित सीटू एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा राज्य कमेटी के आह्वान पर लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा के पानीपत आवास कैंप कार्यालय पर राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन की तैयारी को लेकर विभिन्न संगठनों की बैठक आयोजित की गई। *बैठक की अध्यक्षता मिड डे मील वर्कर्स यूनियन पानीपत जिला की प्रधान निर्मला अहलावत ने की। *बैठक को संबोधित करते हुए सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त ने कहा कि हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए खाना खिलाने की जिम्मेवारी मिड डे मील वर्कर्स की है। सभी गरीब परिवारों से संबंध रखती है। हरियाणा सरकार मिड डे मील वर्कर्स का भारी आर्थिक शोषण कर रही है। महीने की मासिक मजदूरी₹7000 देती है वह भी समय पर नहीं मिलती। बढ़ती महंगाई को देखते हुए लंबे समय से मिड डे मील वर्कर्स आंदोलन रहते हैं लेकिन हरियाणा की तानाशाह सरकार तानाशाही और सत्ता के नशे में इतना जोर है। पिछले वर्ष 3 अगस्त के 9 महीने के बाद हरियाणा के शिक्षा मंत्री के पानीपत आवास पर दूसरी बार भयंकर गर्मी हजारों की संख्या में राज्य भर से महिलाएं अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगी। *उन्होंने जानकारी देते हुए बताएं कि मिड डे मील वर्कर्स यूनियन हरियाणा इस विरोध प्रदर्शन 12 नोटिस 20 दिन पहले ही पंचकूला निदेशक शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार को मेल के द्वारा भेज चुकी है। इसके बाद शिक्षा मंत्री जी के आवास कैंप कार्यालय पर भी एक सप्ताह पहले लिखित मांगों बारे नोटिस दिया जा चुका है। इसके अलावा शिक्षा मंत्री जी के पर्सनल का वीरेंद्र सिंह संधू, कैंप ऑफिस का शिक्षा को देखने वाले विभाग गुलाब सिंह पांचाल को भी पर्सनल फोन करके और उनके व्हाट्सएप पर मांग पत्र और प्रदर्शन नोटिस की लिखित कॉपी डाली जा चुकी है और उन्होंने बातचीत करके आश्वासन दिया कि हम प्रदर्शन से पहले ही आपको मंत्री जी से बातचीत के लिए समय दिला देंगे। लेकिन अब तक कोई समय शिक्षा मंत्री कार्यालय से नहीं मिला। इसको लेकर हरियाणा की मिड डे मील वर्कर्स में भारी गुस्सा है। जनता के द्वारा चुनी गई सरकार को तानाशाही छोड़कर जनता की आवाज सुननी चाहिए । *कार्यक्रम की तैयारी को लेकर की गई बैठक में उपस्थित अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान डॉक्टर सुरेंद्रमलिक, जिला सचिव राजपाल, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान अमरीश त्यागी, सचिव शिवकुमार अहलावत, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के वरिष्ठ राज्य प्रधान बलवान सिंह, प्रीतम रावल, अखिल भारतीय ग्रामीण एवं खेत मजदूर यूनियन के राज्य महासचिव राजेंद्र छोकर, आशा वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान बंटी, इंडस्ट्रियल वर्कर यूनियन पानीपत के जिला प्रधान जय भगवान, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा के जिला प्रधान अशोक दुग्गल आदि नेताओं ने हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी भी समय है मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की मांगों को लेकर उनके प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करने का समय दिया जाए वरना मजबूरी वश 5 जून को शिक्षा मंत्री के कार्यालय पर हजारों महिलाएं अपने गुस्से का इजहार करेंगे और तब तक नहीं उठाएंगे जब तक बातचीत करने का समय नहीं मिलेगा। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के इस विरोध प्रदर्शन और उनकी मांगों का हमारे सभी संगठन सक्रिय रूप से समर्थन करते हैं और प्रदर्शन में शामिल रहेंगे। *प्रदर्शन की मुख्य मांगे : 1. न्यूनतम वेतन मासिक 26000 रुपए, 12 महीने दिया जाए। 2. बकाया वेतन का तुरंत भुगतान किया जाए हर महीने की 7 तारीख तक वेतन कानून जारी किया जाए। 3. स्कूलों को मर्ज व बंद करना बंद करो, मिड डे मील वर्कर्स की छंटनी पर रोक लगे और चटनी ग्रस्त वर्कों को दोबारा काम पर लिया जाए। 4. रिटायरमेंट की आयु 65 वर्षों वह ₹300000 रिटायरमेंट बेनिफिट दिया जाए। 5. वर्दी भत्ता 15 सो रुपए लागू किया जाए। 6. सामाजिक सुरक्षा की दृष्टि से कार्य करते समय घायल होने पर इलाज वी 50000 रुपए मुआवजा तथा मृत्यु होने पर आश्रितों को पांच लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। 7. मिड डे मील वर्कर्स को पक्का किया जाए, ई एस आई,पी एफ लागू किया जाए। 8. मिड डे मील योजना 12वीं कक्षा तक लागू की जाए। 9. बेकार प्रथा पर रोक लगे महीने में दो दिन का अवकाश दिया जाए। 10. शिक्षा व सरकारी क्षेत्र के निजीकरण पर तुरंत रोक लगाई जाए।