ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Bathinda: बठिंडा सरकारी अस्पताल में डिजिटल बदलाव, 50 लाख की मशीनों से एक्स-रे-OPG सेवाएं होंगी तेज - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
मरीजों को मिलेगा राहत का तोहफा, बठिंडा अस्पताल में 50 लाख की मशीनें, एक्स-रे-OPG सुविधा उन्नत
बठिंडा: शहीद भाई मनी सिंह सरकारी अस्पताल में मरीजों को बेहतर और तेज चिकित्सा सुविधा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अस्पताल प्रशासन ने करीब 50 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक डिजिटल रेडियोग्राफी (डीआर) एक्स-रे मशीन और आर्थोपेंटोमोग्राम (ओपीजी) मशीन स्थापित कर दी है, जिससे जांच सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है। अस्पताल में प्रतिदिन 1800 से 2000 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं, जिनमें से 400 से 500 मरीजों को एक्स-रे की जरूरत होती है। अब तक एक ही डिजिटल एक्स-रे मशीन होने के कारण सीमित जांच हो पाती थी, जिससे मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। नई डीआर मशीन शुरू होने से अब अस्पताल में दो डिजिटल एक्स-रे मशीनें उपलब्ध हो गई हैं, जिससे जांच क्षमता बढ़ेगी और मरीजों को राहत मिलेगी। अस्पताल के एसएमओ डॉ. अरुण बांसल के अनुसार, नई मशीन उच्च गुणवत्ता की स्पष्ट इमेज प्रदान करती है, जिससे हड्डियों के सूक्ष्म फ्रैक्चर सहित कई बीमारियों का सटीक निदान संभव होगा। साथ ही इसमें रेडिएशन का स्तर भी कम है, जिससे मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है और रिपोर्ट भी कम समय में तैयार हो जाती है। दंत रोगियों को पहली बार ओपीजी सुविधा अस्पताल में पहली बार ओपीजी मशीन की सुविधा शुरू की गई है, जिससे दांतों और जबड़ों से जुड़ी बीमारियों का सटीक परीक्षण अब यहीं संभव होगा। पहले मरीजों को इसके लिए निजी केंद्रों पर 800 से 1000 रुपये तक खर्च करना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा सरकारी अस्पताल में ही उपलब्ध होगी। डेंटल विभाग में रोजाना 100 से 120 मरीज पहुंचते हैं, जिन्हें अब जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। ओपीजी मशीन से दांतों की सड़न, संक्रमण, ट्यूमर, अक्ल दाढ़ और रूट कैनाल जैसी समस्याओं का बेहतर आकलन किया जा सकेगा। अस्पताल प्रशासन का मानना है कि नई मशीनों के शुरू होने से मरीजों की लंबी कतारें कम होंगी, जांच रिपोर्ट जल्दी मिलेगी और गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकेगा। इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि मरीजों का भरोसा भी मजबूत होगा।