जनता नगर के डब्ल मर्डर मामले को पुलिस ने सुलझाया
लुधियाना/यूटर्न/1 जून। शिमलापुरी इलाके के जनता नगर में शनिवार को बुजुर्ग दंपति कुलदीप सिंह और उनकी पत्नी हरमीत कौर की उनके घर से लाशें बरामद हुई थी। इस मामले को पुलिस ने 24 घंटों के अंदर सुलझा लिया है। पुलिस जांच के दौरान मृतकों के रिश्ते में लगते भतीजे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा गिरवी रखी कार को छुड़वाने के लिए उधार पैसे न देने पर बुजुर्ग दंपति की हत्या की गई थी। हत्या के बाद आरोपी ने घर से 60 हजार रुपए कैश चुराया और मृतकों के पहने हुए सोने के गहने भी उतार लिए थे। इस मामले में आरोपी न्यू अंगद कॉलोनी के प्रदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात के लिए इस्तेमाल की लोहे की गरारी बरामद कर ली है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने प्रैस कांफ्रेस में बताया कि आरोपी मृतक कुलदीप सिंह का रिश्ते में भतीजा लगता है। कुलदीप सिंह पत्नी हरमीत के साथ रहते थे। जबकि उनकी पांच बेटियां विदेश रहती है। मृतक कुलदीप सिंह आरोपी प्रदीप के पिता का फुफड़ है। प्रदीप खराद का काम करता है।
मृतकों के पहने हुए गहने भी उतार
डीसीप जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि आरोपी प्रदीप सिंह अकसर मृतकों के घर आता जाता ता। उसने किसी के पास अपनी कार गिरवी रखी हुई थी। जिसके चलते उसे पैसों की जरुरत थी। वह पैसे लेने के लिए कुलदीप के पास गया। वहां पर कुलदीप ने पैसे देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद प्रदीप गुस्से में आ गया और उनकी बहस हो गई। जिसके बाद प्रदीप ने लोहे की गरारी उठाकर कुलदीप और हरमीत पर लगातार कई वार कर हत्या की। जिसके बाद घर पर पड़ी नकदी और दोनों के पहने हुए सोने के गहने लेकर फरार हो गया।
---