Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
CM शर्मा का दावा, युवाओं को मिल रहा पूरा समर्थन
जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए लगातार ठोस और निर्णायक कदम उठा रही है। रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित “युवाओं से संवाद” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि सरकार 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 6 लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। अब तक 1.25 लाख से अधिक सरकारी नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि 1.35 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा इस वर्ष 1.25 लाख पदों का भर्ती कैलेंडर भी जारी किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सरकार ने सख्त कार्रवाई की है और वर्तमान कार्यकाल में बिना किसी पेपर लीक के 350 से अधिक परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गई हैं। उन्होंने बताया कि युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही स्वरोजगार के अवसर देने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। ग्राम स्तर पर अटल ज्ञान केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, वहीं करीब 4 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जा चुका है और 436 रोजगार सहायता शिविर आयोजित किए गए हैं। युवा उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ऋण सीमा बढ़ाकर 2 करोड़ रुपए कर दी गई है, जिस पर 6 प्रतिशत ब्याज पुनर्भरण का प्रावधान है। अब तक इस योजना के तहत 248 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बिजली और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक योजनाओं पर काम हो रहा है। साथ ही “राइजिंग राजस्थान” के तहत 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू साइन किए गए हैं, जिनमें से 9 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे डेयरी, सहकारिता, पर्यटन और खनन जैसे क्षेत्रों में अवसर तलाश कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ें। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवा साइकिल से मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनके उत्साह की सराहना करते हुए विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।