Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
सिलेंडर नहीं मिलने से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित
अमृतसर: अमृतसर में रसोई गैस की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब 45 दिनों से उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे। कई उपभोक्ताओं को बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। घरों में खाना बनाने तक की समस्या खड़ी हो गई है और लोगों को वैकल्पिक व्यवस्थाओं का सहारा लेना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें और बार-बार चक्कर काटते उपभोक्ता प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, सप्लाई चेन में अव्यवस्था और विभागों के बीच तालमेल की कमी के चलते यह संकट लगातार गहराता जा रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी स्थिति को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जिससे जनता में नाराजगी बढ़ रही है। समाज सेवक जय गोपाल लाली ने इसे “सिस्टम की विफलता” बताते हुए कहा कि गैस जैसी मूलभूत सुविधा का बाधित होना बेहद चिंताजनक है। वहीं विक्रम सिंह गिल ने मांग की कि सप्लाई व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। ऑल इंडिया एंटी करप्शन मोर्चा के अध्यक्ष महंत रमेशानंद सरस्वती ने भी चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जनता का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दे सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो यह समस्या बड़े जन आंदोलन का रूप ले सकती है। अधिकारियों के अनुसार, आपूर्ति में आई बाधा को जल्द दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं और स्थिति सामान्य करने के लिए संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं।