दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, 9 आतंक के आरोपी दबोचे, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली: दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है और नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे। समय रहते खुफिया इनपुट के आधार पर की गई कार्रवाई से संभावित खतरा टल गया।
सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। उनके पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों को राजधानी में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिलने के बाद स्पेशल सेल ने गुप्त अभियान चलाकर पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से पाकिस्तान स्थित हैंडलरों और अंडरवर्ल्ड संपर्कों के संपर्क में थे। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि साजिश किस स्तर तक तैयार हो चुकी थी और नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी आज शाम 4-5 बजे मामले की विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।