ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Amritsar: एनसीबी ने बढ़ाई दबिश, 18 किलो ड्रग्स मामले में फरार आरोपी पर रखा 1 लाख का इनाम - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
फरार आरोपी को पकड़ने के लिए इनाम घोषित
अमृतसर: 18 किलो ड्रग्स बरामदगी के मामले में फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए Narcotics Control Bureau (एनसीबी) ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। एनसीबी के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना देने वालों के लिए इनाम की घोषणा की गई है। एनसीबी के अनुसार 15 फरवरी को 18 किलो नशीले पदार्थ बरामद किए गए थे। इस मामले में तरनतारन जिले के गांव नौशहरा ढल्ला निवासी हरमनजीत सिंह संधू को मुख्य आरोपित के तौर पर नामजद किया गया था। इसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा है और पिछले करीब चार महीनों से जांच एजेंसियों की पकड़ से बाहर है। इस मामले में एनसीबी ने पहले जोधबीर सिंह उर्फ रणजोत सिंह, हरपाल सिंह और जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान इनके कब्जे से 9 किलोग्राम हेरोइन, 6 किलोग्राम आइस (मेथामफेटामाइन) और 3 किलोग्राम अफीम समेत कुल 18 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किए गए थे। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि वे पिछले कई महीनों से सीमा क्षेत्र से नशीले पदार्थों की खेप उठाकर हरमनजीत सिंह संधू तक पहुंचाने का काम कर रहे थे। मामले की जांच के दौरान एनसीबी ने मार्च मेंपरमजीत सिंह उर्फ पम्माको भी गिरफ्तार किया था। पम्मा तरनतारन के कलसियां गांव का सरपंच है। जांच एजेंसियों का आरोप है कि वह फरार हरमनजीत को शरण दे रहा था। हरमनजीत की एसयूवी भी कलसियां गांव स्थित पम्मा के घर से जुड़ी मिली थी। एनसीबी ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास हरमनजीत सिंह संधू के संबंध में कोई भी जानकारी हो, तो वह अमृतसर जोनल यूनिट से संपर्क करे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।