Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के चुनावों की मतगणना जारी है। सुबह 8 बजे शुरू हुई काउंटिंग के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यभर में बड़ी बढ़त बनाते हुए अब तक 630 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं कांग्रेस और आजाद उम्मीदवारों के बीच कई जगह कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, जबकि भाजपा फिलहाल पिछड़ती नजर आ रही है। कपूरथला नगर निगम में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल कर लिया है। 50 वार्डों में से कांग्रेस ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि AAP को केवल 10 सीटें मिलीं। अकाली दल को 2, भाजपा को 3 और अन्य उम्मीदवारों को 2 सीटें मिली हैं। इस जीत में कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह की अहम भूमिका मानी जा रही है। मोहाली नगर निगम में भी AAP बढ़त बनाए हुए है। अब तक घोषित 18 वार्डों के नतीजों में AAP ने 11 सीटों पर कब्जा जमाया है। कांग्रेस को 4 सीटें मिली हैं, जबकि अकाली दल और आजाद उम्मीदवारों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। मोहाली से AAP विधायक कुलवंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह समाना ने वार्ड नंबर 42 से जीत हासिल की है। मानसा नगर कौंसिल में भाजपा को भी कुछ वार्डों में सफलता मिली है। वार्ड नंबर 22 से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण गर्ग टोनी 441 वोटों से जीते, जबकि वार्ड नंबर 27 से सुखजीत कौर मोफर ने 867 वोटों से जीत दर्ज की। अमृतसर में मतगणना प्रक्रिया धीमी रही। डिप्टी कमिश्नर दलविंदर सिंह ने बताया कि कई जगह रीकाउंटिंग की मांग के कारण परिणाम आने में देरी हो रही है। काउंटिंग सेंटरों पर कोर्ट ऑब्जर्वर की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया करवाई जा रही है। गिद्दड़बाहा समेत कई शहरों में AAP समर्थकों ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। 26 मई को हुए निकाय चुनावों के नतीजे अब पंजाब की सियासत की नई तस्वीर पेश कर रहे हैं।