Uturn Time
Breaking
Ludhiana: लुधियाना बार एसोसिएशन ने 29 मई को ‘नो वर्क डे’ घोषित किया Chandigarh: यमुना नदी प्रदूषण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, हरियाणा प्रदूषण बोर्ड ने उद्योगों को जारी किए निर्देश Gurugram: टेली ईसीजी ट्रेनिंग को लेकर नर्सिंग एसोसिएशन का विरोध Sirsa: नशे के कारण दो युवकों की मौत, पुलिस जांच में जुटी Sirsa: ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ाव पर सिक्योरिटी एजेंट पर कार्रवाई आईसक्रीम लेने जा रहे बुजुर्ग को वीआईपी मूवमेंट के नाम पर रोका, हुआ बवाल, डीसी ने जांच के दिए आदेश लुधियाना में अपने ही अपनों से ले रहे फिरौती, केंद्रीय एजेंसियों के नाम से डराकर की जा रही अवैध वसूली Gurugram: गुरुग्राम में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, 5 एलिवेटेड कॉरिडोर और 7 फ्लाईओवर से बदलेगी सूरत Hisar: डॉ. अर्चना गुप्ता के अध्यक्ष बनने पर जश्न का माहौल, डॉ. आशा खेदड़ ने किया स्वागत Gurugram: नगर निगम का फैसला, केवल स्वीकृत वाटर मीटर ही होंगे मान्य डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा बीजेपी की नई अध्यक्ष नियुक्त इलेक्ट्रानिक मार्केट में दुकानदारों ने सड़क को बनाया मैखाना
Logo
Uturn Time
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी, गुप्ता बनीं अध्यक्ष
हिसार: Hisar में डॉ. अर्चना गुप्ता को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने इसे पार्टी के लिए सकारात्मक और मजबूत निर्णय बताया। कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में और अधिक मजबूत होगी। जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने गुरुवार काे कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता एक अनुभवी, कर्मठ एवं संगठन के प्रति समर्पित नेता हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन हरियाणा में और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता लंबे समय से पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ पूरे प्रदेश संगठन को मिलेगा तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन ने डॉ. अर्चना गुप्ता के लंबे सांगठनिक अनुभव व पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी है, जो स्वागत योग्य है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस दौरान समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।