Uturn Time
Breaking
Ludhiana: लुधियाना बार एसोसिएशन ने 29 मई को ‘नो वर्क डे’ घोषित किया Chandigarh: यमुना नदी प्रदूषण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, हरियाणा प्रदूषण बोर्ड ने उद्योगों को जारी किए निर्देश Gurugram: टेली ईसीजी ट्रेनिंग को लेकर नर्सिंग एसोसिएशन का विरोध Sirsa: नशे के कारण दो युवकों की मौत, पुलिस जांच में जुटी Sirsa: ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ाव पर सिक्योरिटी एजेंट पर कार्रवाई आईसक्रीम लेने जा रहे बुजुर्ग को वीआईपी मूवमेंट के नाम पर रोका, हुआ बवाल, डीसी ने जांच के दिए आदेश लुधियाना में अपने ही अपनों से ले रहे फिरौती, केंद्रीय एजेंसियों के नाम से डराकर की जा रही अवैध वसूली Gurugram: गुरुग्राम में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, 5 एलिवेटेड कॉरिडोर और 7 फ्लाईओवर से बदलेगी सूरत Hisar: डॉ. अर्चना गुप्ता के अध्यक्ष बनने पर जश्न का माहौल, डॉ. आशा खेदड़ ने किया स्वागत Gurugram: नगर निगम का फैसला, केवल स्वीकृत वाटर मीटर ही होंगे मान्य डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा बीजेपी की नई अध्यक्ष नियुक्त इलेक्ट्रानिक मार्केट में दुकानदारों ने सड़क को बनाया मैखाना
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/28 मई। ताजपुर रोड और बुड्‌ढा दरिया के साथ बने नशेड़ियों के अड्‌डे खंडरों पर पुलिस ने वीरवार को पीला पंजा चला दिया। कार्रवाई के दौरान एसीपी राज कुमार और थाना डिवीजन नंबर 7 के एसएचओ गगनदीप मल्होत्रा मौके पर मौजूद रहे। यह कार्रवाई थाना डिवीजन नंबर 7 के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला जगदीश नगर और बुड्ढा दरिया किनारे की गई, जहां लंबे समय से असामाजिक तत्व इन खंडहरों का इस्तेमाल नशा करने और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के लिए कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इलाके के लोगों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि यह स्थान नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है, जिससे स्थानीय लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल था। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एक्शन लिया गया। ----