Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
जगरांव/लुधियाना, 14 जनवरी: आज दोपहर जगरांव के सिविल कोर्ट परिसर में अचानक अफरातफरी का माहौल बन गया, जब पुलिस प्रशासन ने एक बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल (Mock Drill) कर परिसर को खाली कराया। इस कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी (एच) गोपाल कृष्ण की निगरानी में थाना सिटी के एसएचओ परमिंदर सिंह ने किया। पुलिस टीम ने डॉग स्क्वायड की मदद से परिसर की तलाशी ली और सुरक्षा के मद्देनजर अदालतों, वकीलों के चैंबर्स, दुकानों और सरकारी कार्यालयों को तुरंत खाली करवा दिया। अदालत में आए आम नागरिकों और कर्मचारियों को पार्किंग क्षेत्र में भेजा गया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस को वकीलों की पार्किंग में एक संदिग्ध और लावारिस कार मिली। पुलिस ने तुरंत कार को कब्जे में लिया और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी, जिससे कुछ समय के लिए परिसर में मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। बार एसोसिएशन जगरांव के प्रधान सतिंदर पाल सिंह सिद्धू ने बताया कि यह कदम सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया। वहीं, थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि यह मॉक ड्रिल लुधियाना देहात पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की गई थी और इसका किसी धमकी भरे ईमेल या अन्य खतरे से कोई संबंध नहीं था। मॉक ड्रिल समाप्त होने के बाद कोर्ट परिसर और वकीलों के चैंबर्स में कामकाज सामान्य रूप से फिर से शुरू हो गया।