Uturn Time
Breaking
पंजाब की फार्महाउस नीति पर उठे सवाल Ludhiana: स्टूडेंट्स देश का भविषय, नेशन को बिल्ड करने में निभाएंगे अहम रोल: बिक्रम सिद्धू Hoshiarpur: चुनाव संहिता की धज्जियां उड़ाकर चुनाव जीतने के लिए हर संम्भव हथकंडे अपना रहे है आप नेता: तीक्षण सूद Palghar: पालघर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने पर कैप्टन सत्यम ठाकुर का हुआ सत्कार Hoshiarpur: भारतीय संस्कृति अनादि और कालजयी है: अविनाश राय खन्ना Hoshiarpur: नगर परिषद चुनाव: ज़िले की 6 नगर परिषदों में हुआ 66.21 प्रतिशत मतदान, चुनाव प्रक्रिया रही शांतिपूर्ण Hoshiarpur: पंजाबी संस्कृति और सामाजिक मुद्दों की बुलंद आवाज बन रहा डीडी पंजाबी कॉकरोच जनता पार्टी पहले था मजाक अब बन रहा है राजनीतिक पार्टियों के लिए सर दर्द Chandigarh: 1 जून से पुणे और बेंगलुरु के लिए नई उड़ानें Chandigarh: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 16वीं बार मिली पैरोल, सिरसा डेरा में रहेगें पंजाब निकाय चुनाव में 61.5% वोटिंग, कई जगह हिंसक झड़प, पुलिस-भीड़ के बीच पथराव, लाठीचार्ज, कैंडिडेट के हाथ-पैर तोड़े Ludhiana: प. राज कुमार शर्मा के सानिध्य में श्री दंडी स्वामी मंदिर में नौवें दिन गूंजा महामंत्र जाप
Logo
Uturn Time
कांग्रेस पद पर नियुक्ति के बाद कैप्टन सत्यम ठाकुर का सम्मान
पालघर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस व कांग्रेस के निरीक्षको की सिफारिश के बाद कैप्टन सत्यम ठाकुर को पालघर जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद रविवार को 11 बजे कांग्रेस भवन मे कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पालघर में आयोजित बैठक में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को जिले के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान कैप्टन सत्यम ठाकुर ने वरिष्ठ नेताओं, तालुका एवं शहर पदाधिकारियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि सभी के मार्गदर्शन, सहयोग और विश्वास के बल पर संगठन को नई मजबूती प्रदान करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। उन्होंने अपने आगामी कार्यकाल के लिए वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त किया तथा सभी का आभार व्यक्त किया। कैप्टन ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्थन और विश्वास उन्हें संगठन के लिए अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस दौरान पालघर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी रामप्रकाश निराला, शैलेश ठाकुर, राजीव शुक्ला, अमरसिंह ठाकुर,अशद चूनावाला,रोशन पाटिल, पालघर तालुका अध्यक्ष सिकंदर शेख, सोशल मीडिया ब्लॉक अध्यक्ष रविश नाचन, चिराग देसाई, रोशन पाटील, मनोहर दांडेकर, रसिकलाल भानुशाली, एड. दीपक सावले, मोईन शेख, किरण पाटील, राजेंद्र तामोरे, संदीप पांडे, संदीप मेणे, सुनील इंगोले, हिमांशू दुबे, एड. प्रवीण मेहेर,दीपक पाटिल, ऐराब पटेल सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।