Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
मुकेरियां, दसूहा, गढ़शंकर, हरियाना, गढ़दीवाला और उड़मुड़ टांडा में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया मतदान

जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं पारदर्शिता के रहे पुख्ता प्रबंध : निकास कुमार
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : जिले की 6 नगर परिषदों के लिए मंगलवार को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से कुल 66.21 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत ज़िला प्रशासन की ओर से पूरे मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक प्रबंध पूरी तरह से सुनिश्चित किए गए थे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम-अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी निकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की नगर परिषद मुकेरियां में 65.90 प्रतिशत, दसूहा में 63.18 प्रतिशत, गढ़शंकर में 65.34 प्रतिशत, हरियाना में 68.8 प्रतिशत, गढ़दीवाला में 75.03 प्रतिशत तथा उड़मुड़ टांडा में 67.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि जिले की 6 नगर परिषदों के 80 वार्डों के लिए बनाए गए 118 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए थे तथा जिला पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पूरे दिन लगातार निगरानी रखी गई। निकास कुमार ने मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में लगे चुनाव कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों एवं मतदाताओं का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। मतगणना 29 मई को निर्धारित केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी निगरानी के बीच करवाई जाएगी।