Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के कार्यों की सराहना की
मैसी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से शिक्षा एवं संस्कारों पर हुई विस्तृत चर्चा
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : हरियाणा सरकार की पूर्व मंत्री एवं हिसार की विधायक सावित्री जिंदल से महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी) संस्था के मुख्य व्यवस्थापक एवं अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने शिष्टाचार भेंट की। उनके साथ मैसी सदस्य व पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर आधुनिक शिक्षा व्यवस्था, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, प्रतिस्पर्धा तथा समाज में संस्कार युक्त शिक्षा के महत्व पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कहा कि वर्तमान समय में आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा अत्यंत आवश्यक है, लेकिन इसके साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और संस्कारों का समावेश भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि अच्छे नागरिक और जिम्मेदार व्यक्तित्व का निर्माण करना भी होना चाहिए। उन्होंने शिक्षण संस्थाओं और सामाजिक संगठनों से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों के विकास हेतु विशेष प्रयास करने का आह्वान किया। राजेश सिंगला ने सावित्री जिंदल को महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था आर्थिक रूप से कमजोर एवं साधन विहीन विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए निरंतर सहयोग प्रदान कर रही है। संस्था के मार्गदर्शन और सहयोग से अनेक विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर आज विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। राजेश सिंगला ने कहा कि महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि योग्य और जरूरतमंद विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना भी है। संस्था शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम मानते हुए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि समाज के सक्षम वर्ग द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग किया जाए तो कोई भी प्रतिभा संसाधनों के अभाव में पीछे नहीं रहेगी। सावित्री जिंदल ने संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा इससे अनेक विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल हो रहा है। इस अवसर पर समाजसेवी संजीव सीकरी, सेवानिवृत्त प्राध्यापिका मंजू सिंगला, विनोद गर्ग तथा अन्य शिक्षाविद् एवं शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सहभागिता बढ़ाने तथा संस्कारयुक्त शिक्षा को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। फोटो परिचय : पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल के साथ महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी) संस्था के मुख्य व्यवस्थापक एवं अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला व अन्य।