नशामुक्त भारत पर मंथन, तरुण चुघ से मिले हनी सिंह
चंडीगढ़: प्रसिद्ध गायक यो यो हनी सिंह ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में शामिल होने की घोषणा की। इस दौरान दोनों के बीच पंजाब में बढ़ते नशे, विशेषकर ‘चिट्टे’ के खतरे और युवाओं को इससे बचाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई।
तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब गुरुओं, पीरों-पैगंबरों और पांच दरियाओं की पवित्र भूमि है, लेकिन आज नशे का जहर हजारों परिवारों और युवाओं के जीवन को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने ‘चिट्टे’ के फैलाव को सुनामी जैसा बताया और कहा कि इसे रोकने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा।
युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें
उन्होंने हनी सिंह से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी आवाज और प्रभाव के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। चुघ ने कहा कि हनी सिंह का जीवन एक मिसाल है, जिन्होंने कठिन दौर के बाद वैश्विक पहचान हासिल की और मजबूत वापसी की।