गीता कन्या विद्यालय में शिक्षकों के लिए दक्षता वर्ग का आयोजन
कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) विद्या भारती हरियाणा एवं हिंदू शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान अमीन मार्ग स्थित गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आज आचार्या दक्षता वर्ग का आयोजन किया गया । दक्षता वर्ग का आरंभ गीत द्वारा किया गया । इसके पश्चात प्रातः स्मरण, एकात्मकता मंत्र एवं एकात्मकता स्तोत्र का उच्चारण किया गया । तत्पश्चात वंदना सत्र रहा । मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर वंदना सत्र का शुभारम्भ किया गया ।
बौद्धिक सत्र आचार्या मेघा ने लिया, जिसका विषय 'ATL - अर्थ एवं महत्त्व' रहा ताकि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच का विकास हो सके। ATL के साथ विभिन्न विषयों को किस प्रकार जोड़ा जा सकता है, के विषय में विस्तार से बताया गया।AR,VR के बारे में उदाहरण सहित बताया कि हम अपने व्यावहारिक जीवन में इसका प्रयोग कैसे कर सकते हैं।शिक्षण सत्र में श्रद्धा जी एवम् सुधा द्वारा कक्षा-कक्ष में किए जाने वाले विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों के बारे में जानकारी दी गई व प्रयोग करवाए भी गए। उन्होंने बड़े ही सरल शब्दों में सभी प्रयोग समझाए ।
आचार्या शिल्पा ने आचार्या दक्षता वर्ग की समीक्षा की। कल्याण मंत्र द्वारा आचार्या दक्षता वर्ग का समापन किया गया l