Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
‘धुरंधर’ से जुड़े डिजाइनर पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी
चंडीगढ़: फिल्म ‘धुरंधर’ से जुड़े प्रोडक्शन डिजाइनर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती की, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। युवती का आरोप है कि उसकी ड्रिंक में संदिग्ध नशीला पदार्थ मिलाया गया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने जांच के बाद 21 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की थी। हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते पुलिस ने लंबे समय तक इस केस को सार्वजनिक नहीं होने दिया। हालांकि मामले का खुलासा सोमवार देर शाम को हुआ। एफआईआर दर्ज होने के बाद सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन बाद में उसे जिला अदालत से जमानत मिल गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शिकायतकर्ता युवती चंडीगढ़ के खुड्डा लाहौरा क्षेत्र की रहने वाली है और फिलहाल चंडीगढ़ में रह रही है, जबकि उसका स्थायी पता नई दिल्ली का बताया गया है। शिकायत में युवती ने बताया कि वर्ष 2025 में वह चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान एक शिक्षक के माध्यम से उसका बायोडाटा फिल्म ‘धुरंधर’ की टीम तक पहुंचा। इसके बाद 2 सितंबर, 2025 को उसे फिल्म प्रोजेक्ट में असिस्टेंट आर्ट डायरेक्टर के तौर पर शामिल किया गया। पीड़िता के अनुसार प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने के 4-5 दिन बाद प्रोडक्शन डिजाइनर ने काम की चर्चा के बहाने उसे सेक्टर-17 स्थित एक होटल के कमरे में बुलाया। शिकायत में युवती ने कहा कि 10 सितंबर, 2025 की रात करीब साढ़े 8 बजे वह होटल पहुंची। शुरुआत में उसे लगा कि वहां टीम मीटिंग होगी, लेकिन होटल पहुंचने पर वहां कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। प्रोडक्शन डिजाइनर ने उस पर शराब पीने का दबाव बनाया। ड्रिंक पीने के कुछ ही मिनट बाद उसे चक्कर आने लगे और उसकी हालत बिगड़ गई। अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी तथ्यों की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।