Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
चटगांव में तैनात भारतीय अधिकारी नरेंद्र कुमार का निधन
जींद: Jind के रहने वाले नरेंद्र, जो Bangladesh स्थित भारतीय उच्चायोग में तैनात थे, हदय गति रूकने से निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरेंद्र लंबे समय से विदेश में सेवा दे रहे थे और अपने कार्य के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सोमवार को नरेंद्र कुमार पार्थिव शरीर गांव तक मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ तिरंगा हाथों में लेकर युवाए ग्रामीण लेकर आए। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री की पत्नी सुषमा अत्री नरेंद्र कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुई। नम आंखों से ग्रामीणों ने विदाई दी। नरेंद्र कुमार का बेटा अर्श सिंह आठ साल का है। बेटे को ये नहीं पता कि उसका पिता अब वापस नही आएगा। 18 मई को नरेंद्र कुमार ने अपनी पत्नी से फोन पर दोपहर को बात की तो वो बिल्कुल सही था। शाम को जब उसकी पत्नी ने संपर्क करना चाहा तो उससे बात नहीं हुई। चचेरे भाई सुरेंद्र ने भी संपर्क करना चाहा लेकिन बातचीत नहीं हुई। 19 मई को चचेरे भाई सुरेंद्र के पास चिटगांव से कॉल आई कि नरेंद्र कुमार का निधन हो गया है। जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई उसमें निधन हदयगति रूकने से पाया गया। शादी को 15 साल हुए थे। पत्नी को यकीन नहीं हो रहा कि अब नरेंद्र कुमार कभी घर पर नहीं आएगा। नरेंद्र कुमार के चाचाए ताऊ सभी एक साथ रहते है। स्थानीय लोगों और परिचितों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।