Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
लुधियाना में इंडस्ट्री का गुस्सा फूटा, PPCB के खिलाफ प्रदर्शन
लुधियाना: लुधियाना में अक्सर ही पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड पर कारोबारियों द्वारा धक्केशाही करने के आरोप लगाए जाते थे। लेकिन खुलकर कोई सामने नहीं आने के कारण मामला दब जाता था। लेकिन इस बार फोकल प्वाइंट की इंडस्ट्री द्वारा खुलकर पीपीसीबी का विरोध करना शुरु कर दिया गया है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि सोमवार को शहर की प्रमुख इंडस्ट्रियल एसोसिएशन्स ने मिलकर फोकल प्वाइंट फेस-8 स्थित पीपीसीबी ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। व्यापारियों का आरोप है कि प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों द्वारा सरेआम धक्केशाही की जा रही है। उन्हें नोटिस भेजकर तंग किया जा रहा है। जिसके बाद सेटिंग की एवज में मोटी रकम वसूल की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाए कि पीपीसीबी चीफ इंजीनियर आरके रतड़ा की अगुवाई में टीम धक्केशाही कर रही है। जिसके चलते व्यापारियों ने चीफ इंजीनियर का तबादला करने की मांग की। मौके पर डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा पहुंचे। जिन्होंने पीपीसीबी के उच्च अधिकारियों से बातचीत की। जिसके बाद व्यापारियों द्वारा पांच जून तक का अल्टीमेटम दिया गया है। पहले जारी करते हैं नोटिस, फिर लेते हैं रिश्वत कारोबारियों ने आरोप लगाया कि चीफ इंजीनियर आरके रतड़ा की अगुवाई में टीमों द्वारा इंडस्ट्री को पहले शोकॉज नोटिस जारी किए जाते हैं। फिर रिश्वत मांगी जाती है। जिसने रिश्वत दे दी तो ठीक नहीं तो कोई न कोई कमी निकालकर जबरन जुर्माना लगा दिया जाता है। जिस कारण आज फोकल प्वाइंट की कई इंडस्ट्री बंद होने की कगार पर हैं। फिर अधिकारी बैंक गरंटियां मांगते हैं। यह एसोसिएशन रही मौजूद इस मौके पर यूनाइटेड साइकिल्स एंड पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन, फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल ऑर्गेनाइजेशन, फास्टनर्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, एसोसिएशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रियल अंडरटेकिंग्स, एपेक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पंजाब), इंडक्शन फर्नेस एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ इंडिया, फास्टनर्स सप्लायर्स एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती लुधियाना, लुधियाना स्टील ब्रोकर्स वेलफेयर एसोसिएशन, लुधियाना वायर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन, लुधियाना हैंड टूल्स एसोसिएशन, स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन और स्मॉल स्केल मिलर गंज वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य मौजूद थे। यह है कारोबारियों की 3 प्रमुख मांगें 1. पीपीसीबी द्वारा जारी सभी शोकॉज नोटिस वापिस लिए जाए। 2. विभाग के चीफ इंजीनियर आरके रतड़ा को ट्रांसफर किया जाए। 3. पांच तारीख तक प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन लुधियाना आकर व्यापारियों से बात करें। पांच जून के बाद होगा पंजाब बंद कारोबारियों का आरोप है कि हम जब तक कमाकर देते रहे, तब तक सब कुछ ठीक था। आज हम अपनी मांगें मनवाने आए तो प्रशासन द्वारा भारी पुलिस फोर्स लगा दी। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें पांच जून तक मांग ली तो ठीक है, नहीं तो पंजाब बंद कर दिया जाएगा। टैक्स भी भरें और फिर रिश्वत भी दें कारोबारी नरिंद्र भंवरा ने कहा कि प्रदूषण बोर्ड द्वारा 20-25 प्वाइंट बनाकर व्यापारी को शोकॉज नोटिस जारी किया जाता है। जिसके जवाब आम व्यक्ति नहीं दे पाता। फिर व्यापारी कंसल्टेंट के पास जाता है और फिर अधिकारी से सेटिंग होती है। लेकिन अब यह बर्दाश्त नहीं होगा। हम टैक्स भी भरें और रिश्वत भी दें, यह नहीं चलेगा।