Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
युवा नेताओं संग भाजपा ने शुरू की चुनावी तैयारियां
लुधियाना: लुधियाना में भाजपा युवा नेता एडवोकेट पारस शर्मा के नेतृत्व में हल्का नॉर्थ क्षेत्र में भाजपा युवा नेताओं की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान वर्ष 2027 के चुनावों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने संबंधी रणनीतियों पर चर्चा हुई। बैठक में सभी युवा नेताओं ने भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।एडवोकेट पारस शर्मा ने कहा कि भाजपा लगातार युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही है और आने वाले समय में युवा वर्ग पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बनेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की जनहित योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पार्थ शर्मा, प्रणव मिश्रा, गुनित खेरा, एडवोकेट अश्विंदर एस. बंगा, एडवोकेट युवराज औलख, एडवोकेट सौरभ कपूर, नितीश धवन, कपिश बंसल और नवीन सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।