Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink6clubcolour prediction game demofree colour prediction gamecolour prediction demo gamecolour prediction game playwhere to play colour prediction gamemantri mall colour prediction gamereliance mall colour prediction gamegodrej mall colour prediction gameadani mall colour prediction gamepacific mall colour prediction gameBG678 review678 lotterybg678dmwindmwin logindm win lotteryjio lottery game6 Club apkddos for hireddos serviceipstresser freegojackpot
Kurukshetra: श्री जयराम विद्यापीठ में श्रद्धा भाव के हुआ गंगा दशहरे का पूजन एवं अभिषेक   - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली में ग्रीन पहल, उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत ई-व्हीकल पूलिंग से ऑफिस पहुंचीं Dharamshala: छात्रों के लिए मौका, सप्लीमेंट्री-इम्प्रूवमेंट फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 1 जून Chandigarh: पूर्व सांसद राजमहिंदर सिंह मजीठिया आप में शामिल, सीएम मान ने किया स्वागत Gulmarg: गुलमर्ग केबल कार में तकनीकी खराबी: हवा में फंसे 300 पर्यटक, 200 से अधिक का सुरक्षित रेस्क्यू Kurukshetra: श्री जयराम विद्यापीठ में श्रद्धा भाव के हुआ गंगा दशहरे का पूजन एवं अभिषेक   Hushiarpur: सिविल अस्पताल माहिलपुर में कैंटीन और साइकिल स्टैंड का शुभारंभ गुलमर्ग केबल कार में तकनीकी खराबी: हवा में फंसे 300 पर्यटक, 200 से अधिक का सुरक्षित रेस्क्यू Panipat: एनसी मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न Hoshiarpur: गांव पट्टी में पीर बाबा रहमत शाह जी का 36वां जोड़ मेला 31 मई-1 जून को: बाबा रत्न सिंह धनोता Hoshiarpur: जी.एन.ए. गियर्स लिमिटेड, मेहटीयाणा में 3-दिवसीय फर्स्ट एड ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया गया Hoshiarpur: वर्मा परिवार ने श्रद्धा भाव से की मां गंगा जी की आरती Hoshiarpur: लाला सुंदर दास कपूर आश्रम में निशुल्क होम्योपैथिक डिस्पेंसरी की स्थापना
Logo
Uturn Time
ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने गंगा दशहरा पर दी शुभकामनाएं, ब्रह्मसरोवर पर गंगा दशहरा पर तीर्थों का आह्वान कर मां गंगा से विश्व के कल्याण की हुई कामना  
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से हर वर्ष की भांति गंगा दशहरा के अवसर पर तीर्थ ब्रह्मसरोवर में सभी तीर्थों का आह्वान कर मां गंगा को प्रणाम करके विश्व के कल्याण हेतु प्रार्थना की गई। गंगा दशहरा पर परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने देश प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विद्यापीठ में विशेष पूजन एवं अनुष्ठान भी किया गया। श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रणबीर भारद्वाज के मार्गदर्शन में प. पंकज एवं अन्य विद्वान ब्राह्मणों व वेदपाठियों ने श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक सम्पन्न करवाया। इसी अवसर पर साधु संतों को प्रसाद भी वितरित किया गया। डा. रणबीर भारद्वाज ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है और राजा भगीरथ से इसका संबंध है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष ज्येष्ठ महीने की शुक्ल पक्ष की दशमी को गंगा दशहरा मनाया जाता है। उन्होंने बताया स्कन्दपुराण में कहा गया है कि गंगा दशहरे के दिन व्यक्ति को किसी भी पवित्र नदी अथवा तीर्थ में स्नान करना चाहिए। इस दिन ध्यान व दान करना चाहिए। इससे सभी पापों से मुक्ति मिलती है। डा. भारद्वाज ने विस्तार से बताया कि ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के दिन राजा भगीरथ गंगा को धरती पर लाए थे। इस दिन गंगा धरती पर अवतरित हुई थी। इस अवसर पर लोग गंगा अथवा पवित्र में स्नान करते हैं और गरीबों को दान करते हैं। डा. रणबीर भारद्वाज ने बताया शास्त्रों में कहा गया है कि शिव की जटाओं में लिपटी गंगा के जल में डुबकी लगाने से मनुष्य को विष्णु और शिव का आशीर्वाद एक साथ प्राप्त होता है। मान्यता है कि राजा भगीरथ के पूर्वजों को श्राप मिला था, जिसकी वजह से उन्होंने गंगा को धरती पर लाने के लिए घोर तप किया। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर माता गंगा ने उन्हें दर्शन दिए। इस अवसर पर केके कौशिक, खरैती लाल सिंगला, राजेश सिंगला, टेक सिंह, पवन गर्ग, केसी रंगा, यशपाल राणा, सतबीर कौशिक, रोहित कौशिक व यशपाल इत्यादि भी मौजूद रहे।