Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 14 जनवरी भारतीय विद्या मंदिर, ऊधम सिंह नगर में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लोहड़ी का त्योहार बड़े चाव, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। लोहड़ी सिर्फ एक त्योहार ही नहीं, यह आपसी प्रेम, सहयोग और सांस्कृतिक सांझेदारी का प्रतीक भी है। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने घर में ही अपने परिवार के साथ मिलकर अग्नि प्रज्वलित कर तथा गीत गाकर और लोक नृत्य के माध्यम से एक दूसरे को बधाई देकर लोहड़ी की खुशियों को सांझा किया। इस उपलक्ष में अध्यापिका सुश्री जसबीर कौर ने बड़े सुंदर ढंग से बच्चों को लोहड़ी के इतिहास और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी देते हुए लोहड़ी के महत्व के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने पेपर बोनफायर की गतिविधि के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गुप्ता जी ने बच्चों को लोहड़ी के त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएंँ देते हुए कहा कि लोहड़ी का त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण अंग है तथा हम सबको अपने सभी त्योहार मना कर भाईचारे की भावना को विकसित करना चाहिए ।