Uturn Time
Breaking
Kurukshetra: श्री जयराम विद्यापीठ में श्रद्धा भाव के हुआ गंगा दशहरे का पूजन एवं अभिषेक   Hushiarpur: सिविल अस्पताल माहिलपुर में कैंटीन और साइकिल स्टैंड का शुभारंभ गुलमर्ग केबल कार में तकनीकी खराबी: हवा में फंसे 300 पर्यटक, 200 से अधिक का सुरक्षित रेस्क्यू Panipat: एनसी मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न Hoshiarpur: गांव पट्टी में पीर बाबा रहमत शाह जी का 36वां जोड़ मेला 31 मई-1 जून को: बाबा रत्न सिंह धनोता Hoshiarpur: जी.एन.ए. गियर्स लिमिटेड, मेहटीयाणा में 3-दिवसीय फर्स्ट एड ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया गया Hoshiarpur: वर्मा परिवार ने श्रद्धा भाव से की मां गंगा जी की आरती Hoshiarpur: लाला सुंदर दास कपूर आश्रम में निशुल्क होम्योपैथिक डिस्पेंसरी की स्थापना Kanpur: सब इंस्पेक्टर से एएसपी पद पर पहुंचने वाले विरले अधिकारियों की लिस्ट में शामिल हुए अशोक वर्मा Kurukshetra: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच शुरू से रही किसान हितैषी : सुभाष सुधा Hoshiarpur: जिला चुनाव अधिकारी द्वारा ई.वी.एम. वेयरहाउस की मासिक पड़ताल, लॉग बुक, एंट्री रजिस्टर किए चेक Hoshiarpur: 6 नगर परिषदों के लिए वोट मंगलवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक पड़ेंगे: निकास कुमार
Logo
Uturn Time
खन्ना/यूटर्न/25 मई। खन्ना में एक इंश्योरेंस एजेंट को बदमाशों ने कार में बिठाकर अगवा करके मारपीट की और उसकी चेन छीन ली। जान बचाने के लिए पीड़ित को चलती कार से छलांग लगानी पड़ी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित नितिश गोयल ने बताया कि वह एक इंश्योरेंस कंपनी में एजेंट के तौर पर काम करता है। उसे किसी व्यक्ति ने गाड़ी का इंश्योरेंस कराने के बहाने समराला रोड स्थित खाटू धाम के पास बुलाया था। नितिश अपनी बाइक पर वहां पहुंचा, जहां एक कार में सवार दो युवक आए और बातचीत के बहाने उसे कार की अगली सीट पर बैठा लिया। नितिश के अनुसार, कुछ दूरी पर ले जाते ही आरोपियों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने उसके गले से चेन छीन ली और मारपीट शुरू कर दी। नितिश ने शोर मचाया और खुद को बचाने की कोशिश की। हाथापाई के दौरान उसकी टांग कार के स्टीयरिंग पर लगी, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और खिड़की खुल गई। सदर थाना के एसएचओ संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है। आरोपियों की तलाश जारी है। ----