ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Kalayat: डीसी अपराजिता ने ड्रेनों की सफाई कार्य का किया निरीक्षण, ड्रेनों की सफाई में लापरवाही पर होगी कार्रवाई - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
डीसी अपराजिता ने किया ड्रेनों की सफाई कार्य का निरीक्षण बारिश से पहले ड्रेनों एवं नालों की सफाई के जारी किए सख्त आदेश
कलायत (रवि जैस्ट) : डीसी अपराजिता ने सोमवार को कैथल व कलायत ब्लॉक की ड्रेनों की सफाई कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को बारिश से पहले सभी ड्रेनों एवं नालों की सफाई कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। डीसी ने खनौरी रोड पर सिल्लाखेड़ा ड्रेन की टूटी रेलिंग को तुरंत ठीक करवाने के आदेश दिए। साथ ही जनस्वास्थ्य विभाग को शहर से निकल रहे नालों की सफाई-सफाई भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसी अपराजिता सोमवार सुबह सबसे पहले गांव नरड़ के निकट अमीन ड्रेन पुल पर पहुंचीं। जहां सिंचाई विभाग द्वारा करवाए जा रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किया। एक्सईएन निशांत बत्तान ने पूरे कार्य की जानकारी दी। इसके बाद डीसी ने कलायत में पूंडरी ड्रेन से सिरसा ब्रांच में पानी लिफ्ट करने वाले पंप हाउस का दौरा किया, जहां उन्होंने पंप हाउस के अंदर लगाई गई मशीनों की साफ-सफाई एवं रखरखाव बारे आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पंप ड्रेन में उगी जलकुंभी को साफ करने के निर्देश दिए। साथ ही वहां पर साफ-सफाई करवाने के भी निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि मानसून से पहले ही ड्रेनों की साफ-सफाई सहित पंप हाउस का क्रियाशील होना आवश्यक है। डीसी ने पूंडरी ड्रेन से सिरसा ब्रांच में पानी लिफ्ट करने की पूरी प्रक्रिया को बारीकि से समझा और बिजली आपूर्ति सहित तमाम उन सुविधाओं की जानकारी ली, जो जरूरत पड़ने पर अनिवार्य होती हैं। इसके बाद डीसी अपराजिता ने कैथल में सिल्लाखेड़ा ड्रेन की साफ-सफाई के कार्य का निरीक्षण किया। खनौरी रोड पर पुल की रेलिंग टूटने पर डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य अधूरे नहीं होने चाहिए। यहां से मलबा तुरंत हटाया जाए और रेलिंग को दुरुस्त किया जाए, ताकि हादसों से बचा जा सके। डीसी ने ड्रेन के सफाई कार्य को तय समय में पूर करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीसी ने मानस रोड के नाले की सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने पानी की निकासी पूरी व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि नाले की सफाई करके जो भी गंदगी निकलेगी, उसे तुरंत उठाकर उचित जगह पर उसका निस्तारण किया जाए। नालों के किनारे ही यदि यह गंदगी पड़ी रहेगी तो फिरसे नालों को ब्लॉक करेगी। डीसी ने कहा कि इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। डीसी अपराजिता ने सिंचाई व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले तय समय सीमा में ड्रेनों सहित नालों आदि की सफाई सुनिश्चित करवाएं। जहां जरूरत हो, वहां मनरेगा से मजदूर लेकर साफ-सफाई कार्य पूरा करवाएं। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। यदि समय पर साफ-सफाई नहीं हुई तो जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कलायत एसडीएम अजय हुड्डा, सिंचाई विभाग के एक्सईएन निशांत बत्तान, डीआईपीआरओ नसीब सिंह सैनी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।