Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
नकली नोट दिखाकर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा गया
जींद: पुलिस ने एक ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कागज की गड्डियों को असली नोट बताकर लोगों को ठगने का काम कर रहे थे। इस तरीके से वे भोले-भाले लोगों को झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठते थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सदर थाना नरवाना प्रभारी कमल सिंह ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि 22 मई को उन्हें सूचना मिली कि गांव बेलरखां के पास होटल के सामने कुछ कार सवार युवक खड़े हुए है। यह नोट दोगुने करने का झांसा देकर लोगों को ठगते हैं। आरोपित कागजों की गड्डी बनाकर उनके ऊपर-नीचे असली नोट लगा देते हैं। सौदेबाजी के दौरान पुलिस रेड होने की बात बोल कर राशि लेकर फरार हो जाते हैं। दस हजार रुपये के बदले यह युवक दोगुने नोट देते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों को काबू कर लिया। पुलिस ने जब गाड़ी में रखे बैग की तलाशी तो उसमें कुल 58 कागज की गड्डी थी। 41 गड्डी ऐसी थी, जिनके ऊपर-नीचे 500.500 के नोट लगे थे। जबकि 17 गड्डी ऐसी थी, जिनमें 10-10 के नोट लगे थे। गड्डी के दोनों तरफ पेंसिल से लाइन लगाई गई थी, जो असली नोटों जैसी लग रही थी। गड्डियों को पॉलिथीन में डाला गया था। पकड़े गए कार सवार लोगों की पहचान फतेहाबाद जिले के गांव कन्हड़ी निवासी संजय, खनौरी रोड कैथल निवासी अनिल, करनाल के गांव रसीना निवासी सौरभ के रूप में पहचान हुई थी। तीनों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के संदिग्ध लेन-देन से सावधान रहें और तुरंत इसकी सूचना दें।