Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
लोहे की प्लेटें गिरने से गुरुद्वारा परिसर में बड़ा हादसा
अमृतसर: अमृतसर में गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह जी में रविवार को निर्माणाधीन लंगर हॉल की छत में लगी लोहे की शटरिंग प्लेट अचानक टूटकर नीचे बैठी महिलाओं पर गिर गई। हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची समेत 9 महिलाएं घायल हो गईं। सभी घायलों को श्री गुरु रामदास अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय महिलाएं लंगर हॉल में बैठकर गुरु नाम का जाप कर रही थीं। इसी दौरान 30-35 फीट ऊपर से करीब 10 फीट लंबी और लगभग 200 किलो वजनी लोहे की प्लेट ऊपर से गिर गई। उस समय गुरुद्वारे में 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद थे। मरने वाली महिलाओं में अभी एक की ही पहचान हुई है। गांव सठियाला की राजरानी की मौत हो गई। वहीं घायलों में रजनी निवासी गांव सठियाला, सीमा निवासी बटाला, दलजीत कौर निवासी सुंदर नगर (लुधियाना), बव्रीत कौर (14) निवासी गुरु अमरदास एवेन्यू (अमृतसर), परमजीत कौर निवासी वार्ड नंबर 3 (फतेहगढ़ चूड़ियां), बलजीत कौर निवासी हिम्मतपुरा (मोगा), मनीषा धवन निवासी मेन बाजार (फिरोजपुर), राज कौर निवासी रजाताल (अमृतसर) और कश्मीर कौर निवासी गुल्लेह पंडोरी, तरनतारन शामिल हैं। मृतकों को एसजीपीसी देगी 2-2 लाख सहायता शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मृतक महिलाओं के परिवारों को 2-2 लाख देने का ऐलान किया। एसजीपीसी प्रधान ने कहा कि ये प्लेट तेज हवा चलने के कारण गिरी। चश्मदीद जगजीत सिंह का कहना है कि यहां हर रविवार जपजी साहिब चलता था। अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी। जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि शटरिंग की लोहे की प्लेट के नीचे करीब 8 से 9 महिलाएं दबी हुई थीं।