Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, तीन बैंकों की एम्पेनलमेंट रद्द, फेडरल, आईडीबीआई और डीसीबी बैंक की एम्पेनलमेंट वापस
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य में सरकारी कामकाज करने के लिए फेडरल बैंक, आईडीबीआई बैंक और डीसीबी बैंक सहित कई बैंकों की एम्पेनलमेंट (सूची में शामिल होने की अनुमति) वापस ले ली है, और 12 जुलाई, 2024 की बैंक एम्पेनलमेंट नीति के ढांचे को फिर से लागू कर दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) अरुण गुप्ता द्वारा 18 मई को जारी निर्देशों में कहा गया है कि 12 जुलाई, 2024 के एम्पेनलमेंट निर्देशों के बाद एम्पेनलमेंट और जमा निवेश की सीमा बढ़ाने के संबंध में लिए गए सभी निर्णय तत्काल प्रभाव से वापस ले लिए जाते हैं। गुप्ता ने कहा, समय-समय पर मिलान सुनिश्चित करने के लिए, उसी बैंक में फिक्स्ड डिपॉज़िट का नवीनीकरण प्रतिबंधित होगा। मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम किसी अन्य पैनल में शामिल बैंक में जमा की जाएगी, भले ही वहां मिलने वाली ब्याज दर थोड़ी कम ही क्यों न हो। कोटेशन मंगाने से पहले कम से कम तीन कार्य दिवसों का नोटिस दिया जाएगा। समिति की सिफारिशों पर लिया फैसला वित्त विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ये फैसले राज्य की बैंकिंग नीति और अनाधिकृत फंड ट्रांसफर पर बनी उच्च-स्तरीय समिति की सिफारिशों के आधार पर लिए गए हैं। गुप्ता की अध्यक्षता में गठित इस समिति का उद्देश्य आईडीएफसी फस्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक से सरकारी फंड के कथित अनाधिकृत ट्रांसफर की जांच करना और राज्य की बैंकिंग नीति की समीक्षा करना था। समिति को सौंपे थे कई कार्य समिति को आईडीएफसी फस्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को पैनल में शामिल करने की प्रक्रिया की जांच करने; विभिन्न विभागों द्वारा इन बैंकों में बड़ी मात्रा में सरकारी फंड जमा करने के फैसलों की समीक्षा करने; सरकारी विभागों द्वारा खातों का मिलान न किए जाने से संबंधित मुद्दों को देखने; और इस संबंध में किसी भी प्रकार की चूक, प्रक्रियागत कमियों या प्रणालीगत विफलताओं का पता लगाने का कार्य सौंपा गया था।