Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
Dehradun: उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, 29 IAS और PCS अधिकारियों का ट्रांसफर - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
IAS-PCS अधिकारियों के तबादलों से प्रशासन में हलचल
देहरादून: Dehradun में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने 29 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, कई जिलों और विभागों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय लाने का प्रयास किया गया है। सरकार का कहना है कि यह तबादले प्रशासन को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बी.बी.आर.सी. पुरुषोत्तम को वर्तमान दायित्व के साथ सचिव-उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव-उच्च शिक्षा बदल दिया गया है। शेष पदभार यथावत रहेंगे। विनय शंकर पांडे से गढ़वाल कमिश्नर का अतिरिक्त जिम्मेदारियां बदलकर आनंद स्वरुप को गढ़वाल मंडल पोड़ी बनाया गया है। देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल को बदलकर सचिव-नियोजन पद पर स्थानांतरित किया गया है। इनके सथान पर आशीष चौहान को देहरादून जिलाधिकारी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ)स्मार्ट सिटी बनाया गया है। सोनिका से आयुक्त-कर एवं अन्य दायित्व को हटा लिया गया है। अपूर्वा पांडे को जिलाधिकारी-बागेश्वर नियुक्त किया गया है। मनुज गोयल को मिशन निदेशक-एनएचएम बदल दिया गया है। संजय कुमार को निदेशक-समाज कल्याण बनाया गया है। नमामि बंसल को नगर आयुक्त देहरादून से हटाकर अपर सचिव-विद्यालयी शिक्षा विभाग में तैनात किया गया है। आलोक कुमार पांडे को नगर आयुक्त देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। संदीप तिवारी को मिशन निदेशक-एनएचएम सहित अन्य जिम्मेदारियाँ दी गई हैं। दीप्ति सिंह को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम, निदेशक युवा खेल कल्याण बनाया गया है। प्रतीक जैन को आयुक्त कर महानिरीक्षक निबंधन पद की जिम्मेदारी दी गई है। आकांक्षा कोंडे को बागेश्वर जिलाधिकारी से बदलकर महानिदेशक-विद्यालयी शिक्षा और निदेशक कर्मचारी बीमा योजना बनाया गया है। प्रवीण कुमार को अपर नगर आयुक्त-नगर निगम देहरादून के पद से स्थानांतरित किया गया है। पीसीएस अधिकारी गिरधारी सिंह रावत को वर्तमान दायित्वों से मुक्त करते हुए उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में इलागिरि को रेरा सचिव और भू-सम्पदा अपीलीय अधिकरण से स्थानांतरित कर दुग्ध विकास एवं महिला डेयरी से संबंधित विभागों का दायित्व दिया गया है। सुन्दर लाल सेमवाल को उद्यान विभाग से हटाकर अपर सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग में नियुक्त किया गया है। वहीं सचिवालय सेवा के महावीर सिंह चौहान को आपदा प्रबंधन एवं सामान्य प्रशासन से स्थानांतरित कर लोक निर्माण विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है। सचिवालय सेवा के सुनील सिंह को राजस्व एवं सचिवालय प्रशासन से हटाकर गृह विभाग में अपर सचिव के रूप में तैनात किया गया है। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों को जल्द ही अपने-अपने पदों का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।