Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
दो फैक्ट्रियों में अनियमितताओं की जांच शुरू
रेवाड़ी: रेवाड़ी में सीएम फ्लाइंग टीम ने दो फैक्ट्रियों पर छापा मारकर जांच कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान दस्तावेजों, लाइसेंस और उत्पादन संबंधी गतिविधियों की जांच की गई। जानकारी के अनुसार, टीम को फैक्ट्रियों में नियमों के उल्लंघन और अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। इसके बाद सीएम फ्लाइंग, संबंधित विभागों के अधिकारियों और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों इकाइयों का निरीक्षण किया। सीएम फ्लाइंग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कोसली क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन कर कपड़ों की धुलाई और रंगाई का कार्य किया जा रहा है। शिकायतों के आधार पर शुक्रवार रात संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर रेड की। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी जांच में शामिल किया गया। जांच के दौरान टीम को कई प्रकार की अनियमितताएं मिलीं। फैक्ट्री संचालक प्रदूषण नियंत्रण संबंधी एनओसी प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके अलावा बिजली लोड, संचालन अनुमति और अन्य जरूरी दस्तावेजों में भी खामियां पाई गईं। टीम ने मौके पर ही फैक्ट्री संचालकों को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित जवाब देने के निर्देश दिए हैं। सीएम फ्लाइंग की टीम जब एक डाई और ड्राइक्लीन हाउस में पहुंची तो वहां से निकलने वाला कैमिकल युक्त पानी खुले में बहता मिला। इससे आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण फैलने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों ने इस स्थिति को गंभीर मानते हुए भविष्य में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खंगाले गए। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल रहा।